कल तो जो हमारी दोस्ती को अपनी ताकात कहते थे ,
आज वो हमारी कमजोरी जानने का दम भरते है ।
Showing posts with label ग़ज़ल. Show all posts
Showing posts with label ग़ज़ल. Show all posts
Thursday, March 26, 2009
Sunday, March 22, 2009
मुसीबत भरा मोड़
सबने यहाँ किश्तों का सौदा लिखवाया है ,
मुक्कम्मल मौत का कोई किस्सा है कहाँ ।
मुसीबत से हुए रु -ब-रु तो ये जाना ,
है कौन साथ और है कौन बेगाना ।
होगी मुसीबत ,राहगीर करेगा कोशिश पुरज़ोर ,
हैं मंजिल का अंदाजा तभी तो लिया है ये मोड़ ॥
-ताबिश 'शोहदा' जावेद
Saturday, March 7, 2009
ख्वाब नीलाम
वो चश्मा लाकर करोगे क्या ?
जो खुली आँखों को करता है रोशन ,
बंद आँखों को तो वो खोल नही सकता ,
ऐसे चश्मे से तुम्हे दिखेगा क्या ?
जेबघड़ी तुम लाकर करोगे क्या ?
गांधीजी तो जेब में रखते थे ,
तुम्हारी जेब तो खाली ही नही,
बताओ तुम उसे रखोगे कहाँ ?
वो थाली तो तुम बिल्कुल न लाना ,
गाँधीजी तो उसमे भोजन करते थे ,
तुम आदत से मजबूर उसमे छेद कर दोगे ,
बताओ फिर मुहं दिखाओगे क्या ?
हो सके तो उनके ख्वाब खरीद लाओ,
क्यूंकि ज़मीर तुम्हारा तुम्हे रोक नही सकता ,
इस समान का कया है ले भी आओगे ,
तो फिर सियासत ही करोगे और करोगे क्या ?
-ताबिश 'शोहदा' जावेद
जो खुली आँखों को करता है रोशन ,
बंद आँखों को तो वो खोल नही सकता ,
ऐसे चश्मे से तुम्हे दिखेगा क्या ?
जेबघड़ी तुम लाकर करोगे क्या ?
गांधीजी तो जेब में रखते थे ,
तुम्हारी जेब तो खाली ही नही,
बताओ तुम उसे रखोगे कहाँ ?
वो थाली तो तुम बिल्कुल न लाना ,
गाँधीजी तो उसमे भोजन करते थे ,
तुम आदत से मजबूर उसमे छेद कर दोगे ,
बताओ फिर मुहं दिखाओगे क्या ?
हो सके तो उनके ख्वाब खरीद लाओ,
क्यूंकि ज़मीर तुम्हारा तुम्हे रोक नही सकता ,
इस समान का कया है ले भी आओगे ,
तो फिर सियासत ही करोगे और करोगे क्या ?
-ताबिश 'शोहदा' जावेद
Monday, February 9, 2009
तलाश
एक अदद दोस्त की तलाश है
वो जो आखों से पढ़े दिल की बात,
जो हो तैयार हर वक्त देने को साथ ,
ऐसे एक दोस्त की तलाश है।
एक अदद दोस्त की तलाश है
देख के मेरे आंसूं हो पलकें उसकी नम,
जो न बोले 'मैं' हमेशा कहे हम,
ऐसे अक दोस्त की तलाश है ।
एक अदद दोस्त की तलाश है,
हर सिम्द फैले अंधेरे के लिए हो अफताब,
जाने मुझे मानो में हूँ एक खुली किताब,
ऐसे अक दोस्त की तलाश है ।
एक अदद दोस्त की तलाश है ,
वो जो हो मेरा हमरूह ,जो पढ़ ले मेरा मन,
बेशक तुम हो यहीं कहीं ,पर कब उठेगे चिल्मन,
उस पर से जिस दोस्त की मुझे तलाश है ।
-ताबिश 'शोहदा' जावेद
वो जो आखों से पढ़े दिल की बात,
जो हो तैयार हर वक्त देने को साथ ,
ऐसे एक दोस्त की तलाश है।
एक अदद दोस्त की तलाश है
देख के मेरे आंसूं हो पलकें उसकी नम,
जो न बोले 'मैं' हमेशा कहे हम,
ऐसे अक दोस्त की तलाश है ।
एक अदद दोस्त की तलाश है,
हर सिम्द फैले अंधेरे के लिए हो अफताब,
जाने मुझे मानो में हूँ एक खुली किताब,
ऐसे अक दोस्त की तलाश है ।
एक अदद दोस्त की तलाश है ,
वो जो हो मेरा हमरूह ,जो पढ़ ले मेरा मन,
बेशक तुम हो यहीं कहीं ,पर कब उठेगे चिल्मन,
उस पर से जिस दोस्त की मुझे तलाश है ।
-ताबिश 'शोहदा' जावेद
Wednesday, February 4, 2009
मेरा सवाल
मेरी इस बेमंजिल ज़िन्दगी में,
दर्द बेपनाह है|
संगदिल मेरा ये,
यादों का बयाँबा है|
मन जानता नहीं मेरा बेवफाई,
पर हर कदम पर तनहा है|
पूछता रहता है यही सवाल
वफ़ा का अब सिला कहाँ है?
नादान जानता नहीं की,
ज़माने का निजाम अब बदला है|
हर शख्स अब बेरूह है,
हर दिल में खला है|
गिला नहीं की मेरा गम बेपनाह है,
पर न जाने कब से दिल में ये सवाल बसा है|
या खुदा दिल उसी का क्यूँ कमजोर बना है,
नसीब में जिसके दर्द बेपनाह है|
-ताबिश'शोहदा'जावेद
दर्द बेपनाह है|
संगदिल मेरा ये,
यादों का बयाँबा है|
मन जानता नहीं मेरा बेवफाई,
पर हर कदम पर तनहा है|
पूछता रहता है यही सवाल
वफ़ा का अब सिला कहाँ है?
नादान जानता नहीं की,
ज़माने का निजाम अब बदला है|
हर शख्स अब बेरूह है,
हर दिल में खला है|
गिला नहीं की मेरा गम बेपनाह है,
पर न जाने कब से दिल में ये सवाल बसा है|
या खुदा दिल उसी का क्यूँ कमजोर बना है,
नसीब में जिसके दर्द बेपनाह है|
-ताबिश'शोहदा'जावेद
Wednesday, December 17, 2008
राहगीर
राहें तन्हा हैं सारी,
मुझे हमसफर नहीं मिलता।
दिल में कई राज़ हैं पोशीदाह,
मुझे हमराज़ नहीं मिलता।।
पीने को तो पी लूँ ,
पर साकी दिलदार नहीं मिलता।
मंजिल को पाने की ललक है,
पर रहबर वफादार नहीं मिलता॥
तड़पता बहुत है दिल मेरा,
मुझे हमदर्द नहीं मिलता।
आँखों में है आँसू लहू के ,
मुझे कोई गमगुसार नहीं मिलता॥
तूफान है मेरी तकदीर में,
मुझे साहिल नहीं मिल सकता।
हर मोड़ पर फरेब,
क्या मुझे एक कातिल नहीं मिल सकता ॥
- ताबिश 'शोहदा' जावेद
मुझे हमसफर नहीं मिलता।
दिल में कई राज़ हैं पोशीदाह,
मुझे हमराज़ नहीं मिलता।।
पीने को तो पी लूँ ,
पर साकी दिलदार नहीं मिलता।
मंजिल को पाने की ललक है,
पर रहबर वफादार नहीं मिलता॥
तड़पता बहुत है दिल मेरा,
मुझे हमदर्द नहीं मिलता।
आँखों में है आँसू लहू के ,
मुझे कोई गमगुसार नहीं मिलता॥
तूफान है मेरी तकदीर में,
मुझे साहिल नहीं मिल सकता।
हर मोड़ पर फरेब,
क्या मुझे एक कातिल नहीं मिल सकता ॥
- ताबिश 'शोहदा' जावेद
Subscribe to:
Posts (Atom)