Showing posts with label poem. Show all posts
Showing posts with label poem. Show all posts

Thursday, January 14, 2010

दूर और तुम



हर सिम्द जब तुम नुमाया हो. 
तो बताओ तुम मुझसे दूर कहाँ  हो ?

कहा मुमकिन कि दूर किसी से उसका साया हो,
तो बताओ तुम मुझसे दूर कहा हो?

मेरे वजूद कि जब तुम ही वजह हो ,
तो बताओ तुम मुझसे दूर कहा हो?

पगली जब तुम ही मेरा मुक़द्दर हो 
तो बताओ तुम मुझसे दूर कहा हो ?

हम दोनों ही को तो चाँद दिखता 
तो फिर बताओ तुम मुझसे दूर कहा हो?

जब कभी रूह मेरी मुझसे अलग हो,
तब कह देना कि तुम मुझसे दूर हो .

फिलहाल तो वाजिब है यह सवाल .
बताओ तुम मुझसे दूर कहा हो?

                                          -ताबिश  'शोहदा' जावेद